हर वो चीज़ जो हमारे भीतर के "जानवर" को अच्छी लगती है, वह तुरंत प्रसिद्ध हो जाती है। आप लोकप्रिय होना चाहते हो? कोई बहुत अच्छा या ऊँचा काम मत करना—कोई एकदम घटिया काम कर दो, तुरंत पॉपुलर हो जाओगे। कोई ऐसा काम करो जो एकदम ही गिरे हुए तल का हो। ऊँचा काम करोगे, तो लोगों को समझ में नहीं आएगा, दिखाई भी नहीं देगा और लोग डर भी जाएँगे—क्योंकि ऊँचाई खतरा होती है और ऊँचाई कुर्बानी मांगती है। कौन ऊँचा चढ़े? श्रम भी बहुत लगता है। तो बिल्कुल, कोई एकदम साधारण या साधारण से भी नीचे का कुछ करने लगो, लोग आकर्षित हो जाते हैं आपकी ओर।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्ते, आचार्य जी। मेरा जो क्वेश्चन है, वो गेमिंग इंडस्ट्री को लेकर है। गेमिंग इंडस्ट्री आज सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा डिमांड में है। बहुत सारे "यूट्यूब" के साथ-साथ कुछ ऐसे एक्सक्लूसिवली कुछ प्लेटफॉर्म भी हैं, जैसे ट्वीच, जो सिर्फ गेम्स के लिए ही हैं। इवन, जो लोग वहाँ पर इवॉल्व हैं, उन्हें बोला भी जाता है कि गेम खेलने से उनकी सोशल स्किल्स बहुत डेवलप होंगी, डिसीजन मेकिंग इंप्रूव होगी। गेम इस तरीके से बनाए गए हैं कि लोगों को वहाँ पर इंटरेक्ट करने का मौका मिलता है, हैंड-आई कोऑर्डिनेशन इंप्रूव होता है, और यह एक स्ट्रेस रिलीवर भी है।
तो इसमें फिर वो लोगों से पैसे डिमांड भी करते हैं, और लोग फिर वहाँ पर देते भी हैं। 90 से लेकर अभी तक के लोग सभी वहाँ पर इन्वॉल्व्ड हैं, चाहे वो खेल रहे हों या फिर सिर्फ देख भी रहे हों। और इवन, यह इंडस्ट्री इतनी बड़ी है कि जो टॉप "यूट्यूब" चैनल्स हैं, या बहुत सारे ऐसे " यूट्यूब" चैनल्स हैं, वो गेमर्स ही हैं।
तो मेरा क्वेश्चन यह है कि क्या ये यूथ के लिए अच्छा अल्टरनेटिव है या भटकाव है?
आचार्य प्रशांत:




