शादी के लिए लड़की नहीं मिल रही! || आचार्य प्रशांत, बातचीत (2021)

प्रश्नकर्ता: एक जानकार हैं, स्कूल टीचर हैं। तो आपसे इस तरीक़े से वार्तालाप होगी, मैंने उनको बताया था तो मैंने कहा कुछ परेशानी है? बताऍं। तो उन्होंने कहा— मैं स्कूल टीचर हूँ और स्कूल टीचर से कोई शादी नहीं करना चाहता। मेरी शादी कब होगी? क्षमा चाहती हूँ उनके सवाल हैं ये। तो उन्होंने ये पूछा और तो सवाल यही है कि ये जो यूट्यूबर्स एंड इंस्टाग्रामर्स के पास तो
आचार्य: नहीं यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स के पास शादियों के प्रस्ताव आते रहते होंगे वो एक बात है अपने में। पर ये जो महाशय हैं, ये शादी करने के लिए टीचर बने थे क्या? मैं ये जो द्वेष है, आग लगी है भीतर वो बिलकुल समझ पा रहा हूँ कि मैं एक अच्छा काम कर रहा हूँ
ये पुरुष हैं न सज्जन?
प्र: हाँ जी,
आचार्य: मैं एक अच्छा काम कर रहा हूँ, कोई लड़की मुझसे शादी नहीं करना चाहती, कोई लड़की मुझसे शादी नहीं करना चाहती। मैं अच्छा काम कर रहा हूँ, टीचिंग इज़ अ नोबल प्रोफेशन। और लोग घटिया काम कर रहे हैं, आपने अभी यूट्यूबर्स, इंस्टाग्रामर्स बोल दिया कि ये लोग हैं ये ऐसे ही फ़ालतू का कुछ भी करते रहते हैं और इनके पास पैसा भी बहुत है और इनको लड़कियाँ वगैरह भी बहुत मिल जाती हैं, ऐसा होता होगा। लेकिन मैंने अभी कहा न कि अध्यात्म सबसे पहले खुद को देखता है तो मैं तो इनसे पूछ रहा हूँ कि आप शादी करने के लिए टीचर बने थे क्या? और अगर शादी ही करना आपके लिए इतनी बड़ी बात है तो टीचर काहे को बने? टीचर काहे को बने? कुछ और बन जाते।
इतने काम हैं दुनिया में, इतने धन्धे हैं, सब लोग कर रहे हैं आप वो कर लेते कुछ भी। ये काहे को किया? आपको किसने रोका है, इंस्टाग्रामर बनने से अगर आपको लड़की ही चाहिए तो? मैं ये मान रहा हूँ कि इंस्टाग्रामर बनकर लड़की मिलती होगी, आप जिस तरीके से सवाल ला रहे हैं, मिलती होगी। अगर मिलती है तो इंस्टाग्रामर ही बन जाओ। तो इनके लिए तो उत्तर यही है कि आप इस्तीफ़ा दे दीजिए, आप इंस्टाग्रामर बन जाइए। जिस तरह की बातें कर रहे हैं वो काफ़ी मनोरंजक हैं कि लड़की चाहिए, तो इंस्टाग्राम में इनकी रील्स वगैरह जो होंगी वो चल भी जाऍंगी ख़ूब।



