प्रेम में साथ रह भी सकते हो, और नहीं भी। मूल मुद्दा रिश्ते के स्वास्थ्य का है। जिस रिश्ते में प्रेम नहीं होता, वहाँ दूरी बनते ही घबराहट होती है। भीतर असुरक्षा चिल्लाती है — “नज़रों के सामने नहीं है, दूर चला गया, लौटेगा या नहीं, न जाने क्या कर रहा होगा, कहीं हमें भूल न जाए।” लेकिन रिश्ता अगर बढ़िया है, तो वह एक विश्वास देता है कि दूरी बनाई जा सकती है और नुक़सान भी नहीं होगा। इसलिए, न साथ रहना ज़रूरी होता है, न दूर जाना — बस प्रेम ज़रूरी होता है। प्रेम है, तो सब सही है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, पिता के पास रहूँ या उनसे दूर रहने लग जाऊँ, समझ में नहीं आता। कृपया मार्गदर्शन करें।
आचार्य प्रशांत: नहीं बाहर चली जाओ, उन्हें भी साथ ले जाओ; उन बेचारों को भी तो मन करता होगा बाहर जाने का।
प्रश्नकर्ता: मेरे कहने का आशय है कि मैं कहीं अलग शिफ्ट हो जाऊँ।
आचार्य प्रशांत: तो बात कहीं और जाने की नहीं है, बात पिता से दूरी बनाने की है। कहीं और जाना होता तो उनको साथ लेकर भी जा सकती थी। अब रिश्ते पर आओ, रिश्ता कैसा है? प्रेम है?
प्रश्नकर्ता: पता नहीं।


