एलन मस्क को मनुष्यों की प्रजाति के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता क्या? बाक़ी सब जो प्रजातियाँ हैं, वो क्या हैं? हमारे दुश्मन हैं या वो हमारे बच्चे हैं? वो चंद गिने-चुने विकसित देशों की बात कर रहे हैं। वो बहुत गिने-चुने विकसित देशों की बात कर रहे हैं, जहाँ पर अब टीएफ़आर इस लेवल पर आ गया है कि पॉपुलेशन स्टेबलाइज़ हो गई है, या माइनर डिक्रीज़ है। कुछ देश हैं बस ऐसे।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: कह रहे हैं, एलन मस्क की टीएफ़आर (टोटल फर्टिलिटी रेट) घटता जा रहा है — 2.2, मतलब आकलन ह्यूमैनिटी क्राइसिस में है। उसका एग्ज़ाम्पल वो देते हैं जैसे जापान, साउथ कोरिया, कि आप अधिक से अधिक बच्चे पैदा करें। एलन मस्क अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पे लगातार ये पोस्ट करते रहते हैं।
आचार्य प्रशांत: एलन मस्क को मनुष्यों की प्रजाति के अलावा कुछ दिखाई नहीं देता क्या? बाक़ी सब जो प्रजातियाँ हैं, वो क्या हैं? हमारे दुश्मन हैं या वो हमारे बच्चे हैं?
किसने कह दिया? जब हम कहते हैं कि कुछ घटता जा रहा है, तो थोड़ा समझिएगा, बुद्धि लगाइएगा, तर्क से। मान लीजिए हम 800 करोड़ हैं आज। जब हम कह दें कि 800 करोड़ से हम कम हो रहे हैं। कम तो पहली बात, हम हो नहीं रहे। हम 1000 करोड़ की ओर बढ़ रहे हैं। वो जो बात कर रहे हैं, वो चंद गिने-चुने विकसित देशों की बात कर रहे हैं। वो बहुत गिने-चुने विकसित देशों की बात कर रहे हैं, जहाँ पर अब टीएफ़आर इस लेवल पर आ गया है कि पॉपुलेशन स्टेबलाइज़ हो गई है, या माइनर डिक्रीज़ है। कुछ देश हैं बस ऐसे।




