लड़कियों में शारीरिक मज़बूती के प्रति उदासीनता क्यों है?

लड़की को यह रोल असाइन ही नहीं किया गया कि उसका शरीर मज़बूत रहे — ताकि वह भी दमखम से कभी लड़ सके। यह काम समाज ने उसे दिया ही नहीं। और समाज की जो बात है, लड़की ने उसे बहुत गहराई से स्वीकार कर लिया है — बिना सवाल उठाए, बिना विरोध किए। अगर सेल्फ-कॉन्सेप्ट ही कमज़ोरी पर आधारित है, तो आप अपने शरीर को कभी एक सीमा से ज़्यादा मज़बूत होने ही नहीं देंगे। इसमें आपको क्या महिला सशक्तिकरण मिलने वाला है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: सर नमस्कार, मेरा नाम माधव है। मैं एक सर्टिफ़ाइड फ़िटनेस कोच हूँ, सर्टिफ़ाइड योगा इंस्ट्रक्टर भी हूँ। कैलिस्थेनिक्स और मार्शल आर्ट्स वग़ैरह भी करता हूँ। लगभग 15 साल हो गए हैं मुझे इस इंडस्ट्री में, मेरा जिम भी है। मैं इतने सालों में देख पा रहा हूँ कि फीमेल्स को जिम में जब भी वेट ट्रेनिंग वग़ैरह, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग या रेज़िस्टेंस ट्रेनिंग वग़ैरह के लिए थोड़ा सा भी अगर मैं कहता हूँ कि आप लोग इसकी तरफ़ करो, थोड़ा सा मोटिवेट करता हूँ, हालाँकि मोटिवेशन इज़ नॉट द करेक्ट वर्ड। लेकिन फिर भी उन्हें समझा दिया जाता है, मेटा-एनालिसिस वग़ैरह दिखा भी दिए जाते हैं। पी.एम.जी. स्टडीज़ वग़ैरह भी दिखा देता हूँ, तब भी उनका रवैया वेट ट्रेनिंग्स वग़ैरह के लिए ऐसा ही रहता है कि 'नहीं-नहीं, हमें तो कोई ग्रुप ऐक्टिविटी करा दो, काइंड ऑफ योगा वग़ैरह करा दो।'
और योगा में भी जिस लेवल पर जाकर योगा उन्हें बेनिफिट देगा, जहाँ बैलेंसिंग मूवमेंट्स



