खेत खाली जगह नहीं है; खेत एक ह्यूमन कॉलोनी है। खेत का मतलब होता है कि तुमने वहाँ की पूरी प्रकृति नष्ट कर दी है। 80% जो खेती होती है, वो सिर्फ़ इंसान को अन्न खिलाने के लिए नहीं, वो इंसान को मीट खिलाने के लिए होती है। तो जंगल काट के तुमने खेत बनाया, और वो खेती इसलिए कर रहे हो कि अब जानवर काटोगे। अगर हम में थोड़ी चेतना जगेगी, तो जैसे हम मनुष्यों को मारने को अपराध समझते हैं, वैसे ही हम जीवों को मारने को भी अपराध घोषित करेंगे, और पेड़ काटने को भी अपराध घोषित करेंगे।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: आचार्य जी, जो लोग कहते हैं कि पृथ्वी पे इतनी खाली जगह है, तो वो तो जब खेतों को भी देखते होंगे, तो उनको लगता होगा कि ये भी खाली जगह ही है।
आचार्य प्रशांत: खेत, हाँ, ऊपर से देखोगे ऐसे तो लगेगा कि खेत तो खाली जगह ही है, यहाँ इंसान तो दिख नहीं रहा। खेत खाली जगह नहीं है, खेत एक ह्यूमन कॉलोनी है। खेत का मतलब होता है कि तुमने वहाँ की पूरी प्रकृति नष्ट कर दी है और वहाँ अपने लिए खाद्यान्न की एक-दो स्पेसिफिक स्पीशीज़ वहाँ बो दी हैं। तो खेत, प्रकृति नहीं होता। खेत में और जंगल में जमीन-आसमान का अंतर है। जंगल काट के खेत निकलता है, भाई। जिसको आप खेत कहते हो, वो प्रकृति का उदाहरण नहीं होता, खेत विनाश का उदाहरण है।
अगर आपको कहीं खेत दिख रहा है, तो आप ये नहीं कह सकते, आहा!हा! कितनी सुरम्य प्रकृति हमको दिखाई दे गई, कितना अद्भुत प्राकृतिक दृश्य है। वो प्राकृतिक दृश्य नहीं है। वो प्रोडक्शन है, वो एक तरह की फैक्ट्री है। बस वो हरे-हरे रंग की है और उसमें आपको पौधे दिख रहे हैं, तो आपको पता नहीं चल रहा है कि आप कॉलोनाइज़ेशन का और इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन का एक आप मंज़र देख रहे हो।




