एक की पत्नी छोड़ गई, दूजे की ज़िंदगी में मौज है: कथा माया की

फिल्मी बातें वही पूरा का पूरा लोकधर्म भी क्या है? प्लेजेंट एक्सपीरियंसेस, द रोमांस ऑफ लोक धर्म। तुम्हें अपनी जिंदगी खराब करनी है, समय नष्ट करना है तो कर लो। कितना भी इसमें समय लगा सकते हो। कोई अंत नहीं है। कोई शारीरिक काम हो तो शरीर थक भी जाता है। मन तो अतल कुआं है। उसमें कितना भी आप शायरी डाल दो, रोमांस डाल दो, भावनाएं डाल दो, रील्स डाल दो, यही सब होता है। वो थोड़ी कभी भी भरता है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: प्रणाम आचार्य जी। आचार्य जी थोड़ा स्वार्थपूर्ण प्रश्न है आज मेरा और बहुत जरूरी है मेरे लिए खासकर। अभी मेरे घर की स्थिति थोड़ी ज्यादा खराब चल रही है। गृह क्लेश प्लस दांपत्य जीवन में मेरी स्थिति इतनी ज्यादा खराब है कि मैं डिवोर्स की स्थिति तक मैं आ गया हूं। मेरे घर में ये स्थिति है कि मैं आठ महीने से अपनी वाइफ से नहीं मिला हूं। छोटा बच्चा है वो भी रह रहा है वाइफ के साथ में और मदर की स्थिति यह है कि वो उनको लेना नहीं चाहती हैं और मैं तो सबके साथ एडजस्ट कर सकता हूं, करना भी चाह रहा हूं क्योंकि मुझे अपनी चेतना का स्तर बढ़ाना है इस स्थिति में मैं आ रहा हूं कुछ तरक्की हो रही है आध्यात्मिक की और तो मैं रुकना नहीं चाहता मैं आगे ही बढ़ना चाहता हूं बट मेरे टांग खींचे जा रहे हैं दोनों तरफ से मैं कुछ कर नहीं पाता हूं पारिवारिक रूप से मैं बहुत परेशान हो गया हूं।
अब ये स्थिति आ गई है कि लीगल हर्डल भी आ गया आने वाला है मुझे ऐसा महसूस हो रहा है तो मैं कैसे बढ़ पाऊंगा मुझे यह समझ में नहीं आ रहा है। आपके सारी शिक्षाओं से मैं आगे बढ़ रहा हूं। बट वो कुछ रुकावट सी होती है कि मैं बार-बार फिर पीछे खिसक जा रहा हूं बार-बार। मुझे पता है इस प्रश्न पे आपने काफी बार बोला है। मैंने सारी चीजें सुन के आया हूं साहब। लेकिन मेरी स्थिति बड़ी अभी गंभीर बनी हुई है। मैं क्या करूं? अभी मेरा रिसेंटली प्रमोशन भी हुआ है बट मुझे कोई खुशी नहीं है क्योंकि घर में स्थिति ये बनी हुई है अभी।
आचार्य प्रशांत: आगे बढ़ पाऊंगा माने क्या?



