अगर हम जानते हैं कि हम अब जिस जगह पर आ गए हैं, वो काम ऐसा है कि वो ज़ुनून मुझे सोने नहीं देता, और मैं अपने आप को उसमें पूरी तरह झोंक सकता हूँ — तो बस, यही प्रमाण है। जिस मुक़ाम को पीछे छोड़ आए हैं, उसकी अभी चर्चा हम क्यों करें? छोड़ा आए तो छोड़ आए। हम जहाँ पर हैं, वो हमारी जिज्ञासा की विषयवस्तु होनी चाहिए न। या फिर जिज्ञासा इस बारे में होनी चाहिए कि, जिस जगह को छोड़ आए हैं — उसको लेकर के भी अभी इतनी जिज्ञासा क्यों है?
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: अभी मैंने आपका आईआईएम बैंगलोर और आईएससी बैंगलोर में भी सत्र अटेंड किया था, लाइव। तो मैं ऐक्चुअली पीएच.डी. इन बायोकैमिस्ट्री हूँ, स्विट्ज़रलैंड से, और आईएससी में भी मैंने कुछ 3 साल गुज़ारे हैं रिसर्च के। तो आपने आज जो "आग" की बात की — कि आप अपने आप को झोंक दीजिए काम में — तो ये मैंने वैज्ञानिकों में हमेशा देखा है: पागलों की तरह काम करना।
3-3 बजे तक हमारा कैंटीन खुला रहता था आई.एस.सी. में, तो लोग बस काम ही काम किए जा रहे हैं। और कई *सीरियस,*कई तो ऑफ़ कोर्स टाइम पास भी करते थे, बट काफ़ी सारे वैज्ञानिकों को मैंने देखा है जो ऐक्चुअली में ज़ुनूनी तरीक़े से काम करते हैं — मतलब उनको होश ही नहीं कि अभी क्या टाइम हुआ है एंड ऑल दैट।
तो वो किस-किस स्तर के ज्ञानी कहलाएँगे? क्या हम उन्हें ज्ञानी कह सकते हैं? बिकॉज़ बाक़ी लक्षण मुझे नहीं लगता कि वो मैच




