काम करना माने ये नहीं होता कि कोई महल बनाना है, कोई साम्राज्य खड़ा करना है, ये करना है, वो करना है। वास्तविक काम हमेशा नकारात्मक होगा। तो इसलिए उसको ढूँढना बहुत आसान है। आसपास अपने देखो, कहाँ कुछ ऐसा है जो नहीं होना चाहिए। सूँघो, कहाँ-कहाँ गंदगी फैली हुई है। हाथ में झाड़ू उठाओ, साफ़ कर दो; यही है काम। काम करके कुछ हासिल नहीं करना है। काम करके जो हासिल कर लिया है, उसको हटाना है।
यह सारांश AI द्वारा तैयार किया गया है। इसे पूरी तरह समझने के लिए कृपया पूरा लेख पढ़ें।
प्रश्नकर्ता: नमस्कार आचार्य जी, मैं रूपम सिन्हा असम से आया हूँ आपसे मिलने। बहुत ज़्यादा एक्साइटेड हूँ, सर, क्योंकि मुश्किल से आरएससी में मैंने टिकट करके सोचा कि आपसे मिलेंगे। मेरा जो क्वेश्चन था, वो 26 चैप्टर, ट्रुथ विदाउट अपॉलजी से है: “द पनिशमेंट कॉल्ड एंटरटेनमेंट।”
मैंने कुछ चैप्टर्स पढ़े, सर, लेकिन बार-बार ये जो चैप्टर्स हैं, ये मुझे बहुत ज़्यादा रिफ्लेक्ट करते हैं। ऐसा लगता है जैसे ये मुझसे बहुत ज़्यादा कनेक्टेड है। इसमें कहा है, “यू आर लुकिंग फॉर एंटरटेनमेंट बिकॉज़ यू आर डीपली बोर्ड। फाइंड आउट व्हाट इज़ वर्थी ऑफ डिवोटिंग योर एंटायर लाइफ़ टू।” और ऐसा कुछ मिलता ही नहीं है जीवन में और।
जब मैं आपको देखता हूँ तो सर, दिखाई देता है कि जीवन में बहुत से काम करना ज़रूरी हैं, नहीं तो जीवन नरक हो जाएगा।
आचार्य प्रशांत:




