On YouTube
तुम्हें मेरी बात से नहीं, तुम्हारे झूठ के टूटने से दर्द है || आचार्य प्रशांत (2025)
22.2K views
2 months ago
Description

वीडियो जानकारी: 03.07.2025, Informal meeting, ग्रेटर नोएडा Title : तुम्हें मेरी बात से नहीं, तुम्हारे झूठ के टूटने से दर्द है || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी कहते हैं कि उन्हें लेफ़्टिस्ट या सनातन-विरोधी कहने वाले लोग असल में इन शब्दों का अर्थ भी नहीं जानते, बल्कि उनके भीतर बैठे डर और स्वार्थ ही ऐसे आरोपों को जन्म देते हैं। वे बताते हैं कि लोकधर्म की कई परतें, जाति, स्त्री-शोषण और अंधविश्वास, जब हिलती हैं, तभी लोग उन्हें वामपंथी कहकर बचाव करते हैं। आचार्य जी कहते है कि वे युवाओं को अंधविश्वासों से हटाकर असली गीता और उपनिषदों के पास ला रहे हैं, इसलिए वे धर्म से दूर नहीं बल्कि और नज़दीक कर रहे हैं। उनके अनुसार विरोध करने वालों की असली समस्या यह है कि सदियों से जो सामाजिक और आर्थिक लाभ वे लेते आए थे, उसमें अब मुश्किलें आ रही हैं।