वीडियो जानकारी: 18.09.25, Kunzum Book Store, नई दिल्ली Title : काम और रिश्तों में ऊँचाई कैसे लाएँ? || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी द्वारा लिखी गई किताब Truth Without Apology की बुक साइनिंग इवेंट्स से कुछ दुर्लभ और आत्मीय पल सहेजे गए हैं। नई दिल्ली के प्रतिष्ठित स्थलों में से एक, कुनज़म बुक स्टोर (Kunzum Book Store), में हर कोई बहुत ही उत्साहित था। इन सबके बीच माहौल ऐसा था जैसे किताब और पाठक के बीच नहीं, बल्कि आत्मा और सत्य के बीच कोई अदृश्य सेतु बन गया हो। इसी बीच आचार्य जी एक प्रश्नकर्ता के सवाल का जवाब देते हुए समझा रहे हैं कि जीवन में खाली समय (Free Time) की आवश्यकता तब होती है जब हमें अपना काम और रिश्ते सही नहीं लगते। वह समझाते हैं कि सही काम वही है, जिसमें हमारी पूरी ऊर्जा लग जाए, जिसमें हमें आनंद मिले और जो हमें हमारी पूरी ज़िंदगी का उद्देश्य समझाए। साथ ही, जब रिश्ते हमें केवल सुख देने के बजाय हमें हमारी वास्तविकता दिखाते हैं और हमें अपने बंधनों से मुक्त करने की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं, तो वही सही रिश्ते होते हैं। आचार्य जी समझाते हैं कि हर रिश्ता और हर कार्य केवल तब महत्वपूर्ण होता है, जब वह हमारे आत्मज्ञान और मुक्ति में सहायक हो।