On YouTube
सबसे बड़ा धोखा — जो तुम खुद को देते हो! || आचार्य प्रशांत (2025)
42.2K views
4 months ago
Description

वीडियो जानकारी: 28.8.2025, वेदांत संहिता, गोवा Title: सबसे बड़ा धोखा — जो तुम खुद से करते हो! || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य प्रशांत जी अक्सर हमारे खुद को देखने की कोशिश में अहंकार के जाल में फँस जाने पर चर्चा कर रहे हैं। वे समझाते हैं कि जीवन उतना जटिल नहीं है जितना हम बना लेते हैं—हमारी हर उलझन बस चाह, डर और स्वार्थ से पैदा होती है।आचार्य जी बताते हैं कि जीवन में जो भी होता है — गुस्सा, लालच, मोह, डर या इच्छा — सब बहुत सामान्य और पुरानी चीज़ें हैं। इनमें कोई रहस्य नहीं है, पर हम कहानियाँ बनाकर इन्हें उलझा देते हैं। आचार्य जी स्पष्ट करते है कि सच को देखने के लिए किसी बड़ी साधना की नहीं, बस ईमानदारी और सजगता की ज़रूरत है। जो स्वयं को और संसार को निरपेक्ष दृष्टि से देख सके—“जाओ भाड़ में” कहने का साहस रखे। यही साक्षीभाव है—जहाँ न खुद की चिंता है, न दूसरों की अपेक्षा। यह वीडियो उन सबके लिए है जो खुद को सही ढंग से समझना चाहते हैं, और यह जानना चाहते हैं कि सच्चा ‘दृष्टा’ बनकर जागरूक जीवन जीना क्या होता है।