वीडियो जानकारी: 05.06.2025, ग्रेटर नोएडा Title: भारत दुनिया में सबसे प्रदूषित क्यों? || आचार्य प्रशांत, NDTV इंटरव्यू (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: NDTV के इस इंटरव्यू में आचार्य जी, प्रदूषण के असली कारण और उससे जुड़ी चुनौतियाँ पर चर्चा कर रहे हैं। वह समझाते हैं कि प्रदूषण सिर्फ़ फैक्ट्रियों या विकास का नतीजा नहीं है, बल्कि हमारी लापरवाही और आत्मसम्मान की कमी का परिणाम है। आचार्य जी स्पष्ट करते हैं कि बाहर की गंदगी (हवा, पानी, नदियाँ) दरअसल हमारी भीतर की गंदगी का ही आईना है। हवा, और पानी प्रदूषित होने से न केवल स्वास्थ्य बिगड़ता है, बल्कि जीवन की औसत आयु भी 10–12 साल तक घट सकती है। आचार्य जी बताते हैं कि बदलाव तभी आएगा जब हम भीतर से जागरूक और ज़िम्मेदार बनेंगे। केवल नीतियाँ या एक्टिविज़्म (Activism) काफी नहीं हैं, असली बदलाव तभी आएगा जब हम भीतर से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जिएँ। यह वीडियो उन सभी के लिए है जो भारत की प्रदूषण की समस्या को लेकर चिंतित हैं और उसकी जड़ (root cause) को समझकर असली बदलाव लाना चाहते हैं।