वीडियो जानकारी: 11.05.2025, गीता समागम, ग्रेटर नोएडा Title : गुस्से से छुटकारा पाने का सबसे आसान तरीका || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी बताते हैं कि जब हम दूसरों की बातों या व्यवहार पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं, तो वह हमारी भीतरी असुरक्षा और अहंकार का परिणाम होता है। भीतर असुरक्षा होती है — डर ही क्रोध को जन्म देता है। वे समझाते हैं कि संसार को एक चिड़ियाघर की तरह देखना सीखिए — जहाँ हर व्यक्ति अपनी प्रकृति के अनुसार ही व्यवहार कर रहा है। जब भीतर सुरक्षा होती है, तब किसी की बात हमें विचलित नहीं करती। आचार्य जी बताते है क्रोध कोई दोष नहीं, ऊर्जा का एक रूप है — जिसे सही दिशा में व्यक्त करना चाहिए।आचार्य जी समझाते हैं कि सच्ची निष्कामता का अर्थ केवल इरादों की पवित्रता नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की सजगता भी है।