वीडियो जानकारी: 08.10.25, GIP Mall, ग्रेटर नोएडा Title : गलती के बाद पछतावा? || आचार्य प्रशांत (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: इस वीडियो में आचार्य जी द्वारा लिखी गई किताब Truth Without Apology की बुक साइनिंग इवेंट्स से कुछ दुर्लभ और आत्मीय पल सहेजे गए हैं। ग्रेटर नोएडा स्थित GIP के ओम बुक स्टोर (OM Book Store) में हर कोई बेहद उत्साहित था। माहौल ऐसा था मानो किताब और पाठक के बीच नहीं, बल्कि आत्मा और सत्य के बीच कोई अदृश्य संवाद चल रहा हो। इसी बीच, प्रश्नकर्ताओं के सवालों का जवाब देते हुए आचार्य जी समझाते हैं कि गलती हमें बाद में नहीं, शुरुआत से ही पता होती है, बस हम इच्छाओं के कारण उसे स्वीकार नहीं करते। आचार्य जी बताते हैं कि हर गलत कर्म के क्षण में भीतर से चेतावनी उठती है, जिसे हम मज़े या उम्मीद में दबा देते हैं। आचार्य जी स्पष्ट करते हैं कि जानकारी ज्ञान तभी बनती है जब हम सच के आगे सिर झुकाएँ और उसे ईमानदारी से स्वीकार करें।