On YouTube
जातिगत जनगणना: समाधान या संकट? || आचार्य प्रशांत, NDTV इंटरव्यू (2025)
राष्ट्रधर्म
38K views
6 months ago
Description

वीडियो जानकारी: 14.05.2025, ग्रेटर नोएडा Title: जातिगत जनगणना: समाधान या संकट? || आचार्य प्रशांत, NDTV इंटरव्यू (2025) ➖➖➖➖➖➖ विवरण: NDTV के इस विशेष साक्षात्कार में आचार्य प्रशांत जी जाति, जातिवाद और जातिगत जनगणना पर चर्चा कर रहे हैं। वे स्पष्ट करते हैं कि आँकड़े अपने आप में कभी समस्या नहीं होते, असली समस्या तब पैदा होती है जब उनका दुरुपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है। वे बताते हैं कि भारत एक कल्याणकारी राज्य है, और शिक्षा, आय तथा जीवन स्तर जातिगत असमानताओं से गहराई से जुड़े हैं, इसलिए सटीक नीतियों के लिए जातिगत गणना आवश्यक है। आचार्य जी यह भी समझाते हैं कि आरक्षण की सफलता या विफलता का आकलन केवल आँकड़ों से ही संभव है, और मेरिट (योग्यता) को हमेशा व्यक्ति की परिस्थितियों के संदर्भ में देखा जाना चाहिए। जातिवाद भारत के सांस्कृतिक, आर्थिक और वैज्ञानिक पतन का एक बड़ा कारण रहा है। अंत में, आचार्य जी कहते हैं कि असली समाधान केवल नीतियों में नहीं, बल्कि अध्यात्म में है — क्योंकि आत्मा अजात है, शरीर जातिहीन है और जाति मात्र मन की एक कल्पना है।