मेरी अनोखी दोस्त हवा + मेरा हरा-भरा दोस्त पेड़ + मेरी चुलबुली नीली दोस्त नदी + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
तीन पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
5/5
2 Ratings
Description
सभी नन्हें पाठकों के लिए तीन पुस्तकों का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर! मेरी अनोखी दोस्त हवा + मेरा हरा-भरा दोस्त पेड़ + मेरी चुलबुली नीली दोस्त नदी + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त] पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।
मेरी अनोखी दोस्त हवा:
मिलिए हवा से—ऐसी अनोखी दोस्त जो दिखती नहीं पर हमेशा हमारे साथ रहती है। वही बादलों को चलाती है, पत्तों को हिलाती है और पतंगों को ऊँचा उड़ाती है। हवा ही पक्षियों को उड़ने में, और पेड़ों को बढ़ने में मदद करती है, और पूरी दुनिया में जीवन भरती है।
एक सरल और प्यारी कहानी, जो बच्चों को हवा को पहचानना सिखाती है। इस कहानी के ज़रिए नन्हे पाठक जानेंगे कि साफ़ हवा कैसे हमको, जानवरों को, और पूरी धरती को खुश और स्वस्थ रखती है।
मेरा हरा-भरा दोस्त पेड़:
मिलिए पेड़ से— हमारा बड़ा, हरा-भरा दिलदार दोस्त। वह सबको ठंडी छाया, मीठे फल और ताज़ी हवा का उपहार देता है, और हमसे बस थोड़ा-सा प्यार और देखभाल चाहता है।
एक प्यारी-सी कहानी, जो बच्चों को प्रकृति का ध्यान रखना, उसका आभार मानना और उससे प्रेम करना सिखाती है। इस कहानी के ज़रिए नन्हे पाठक जानेंगे कि जब हम प्रकृति का ख्याल रखते हैं, तो सब खुश रहते है—पेड़, जानवर को और हम भी।
मेरी चुलबुली नीली दोस्त नदी:
मिलिए नदी से—शीतल, नीली और हमेशा बहती हुई! वह सबको पानी, जीवन और खुशियाँ देती है, और हमसे बस इतना चाहती है कि उसे साफ़ रखें और प्यार दें।
एक सरल और प्यारी कहानी, जो बच्चों को प्रकृति का ध्यान रखना और उससे प्रेम करना सिखाती है। इस कहानी के ज़रिए नन्हे पाठक जानेंगे कि साफ़ नदी कैसे हमको, जानवरों को, और पूरी धरती को खुश और स्वस्थ रखती है।