दुर्गासप्तशती + माया + प्रकृति + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]

दुर्गासप्तशती + माया + प्रकृति + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]

तीन पुस्तकों का कॉम्बो मुफ़्त स्टिकर के साथ
Description
सभी पाठकों के लिए तीन पुस्तकों का विशेष कॉम्बो भारी छूट पर!
दुर्गासप्तशती + माया + प्रकृति + [1 आचार्य प्रशांत कोट्स स्टिकर मुफ़्त]
पढ़ें और जीवन को सही दिशा दें।

दुर्गासप्तशती:

देशभर में नवरात्रि तो बड़े धूमधाम से मनायी जाती है, पर क्या हम इस पर्व के मर्म को समझते हैं? हम जिन दुर्गा माँ की पूजा करते हैं अर्थात् महिषासुरमर्दिनी, उनका चरित्र कहाँ से आया है? ये असुर और उनका संहार करने वाली माँ किनके प्रतीक हैं? यह असुर संहार हमारे दैनिक जीवन से कैसे संबंधित है? इन सबका उत्तर है श्रीदुर्गासप्तशती ग्रंथ।

श्रीदुर्गासप्तशती में तेरह अध्याय और सात-सौ श्लोक हैं। इनमें तीन चरित्र हैं अर्थात् तीन तरह के राक्षस जो हमारे तीन तरह के अज्ञान — दम्भ, मद और मोह के प्रतीक हैं। इन राक्षसों का संहार करने वाली देवी प्रकृति के तीन गुणों का प्रतिनिधित्व करती हैं। आचार्य जी ने तीनों चरित्रों को बड़े सरल, सुगम भाषा में विस्तृत और रोचक तरीके से समझाया है। यह पुस्तक आपको देवी उपासना के महत्व को तो बताएगी ही, साथ-ही-साथ देवी उपासना, जो केवल कर्मकांड और पाखंड से भरपूर एक हुल्लड़बाज़ी बन गयी है, उसके विपरीत आपके हृदय में माँ दुर्गा के प्रति एक सच्ची श्रद्धा जागृत करने में सहायक होगी। और आप यह समझ पाएँगे कि देवी जिन असुरों का संहार करती हैं वो और कोई नहीं बल्कि हमारी ही वृत्ति और कुत्सित वासनाएँ हैं।

माया:

चाहे सामान्य जनों की सामान्य चर्चाएँ हों या विद्वानों की मंडली, 'माया' शब्द सबकी ज़ुबान पर होती है और माया को एक अबूझ पहेली की तरह समझा जाता है।

माया क्या? वो जो हमें प्रतीत होता है, जिसकी हस्ती के बारे में हमें पूरा विश्वास हो जाता है, पर कुछ ही देर बाद या किसी और जगह पर, किसी और स्थिति में हम पाते हैं कि वो जो बड़ा सच्चा मालूम पड़ता था, वो या तो रहा नहीं या बदल गया, ऐसे को माया कहते हैं। तो देखने वाला ग़लत, देखने का उसका उपकरण सीमित, अनुपयुक्त, और जिस विषय को वो देख रहा है वह विषय छलावा और छद्म — इन तीनों ग़लतियों को मिलाकर के जो निकलता है उसको माया कहते हैं।

आचार्य प्रशांत की यह पुस्तक हमें बताती है कि माया एक तल है, अनन्त ऊँचाई नहीं है माया। एक सीमित तल है माया, और हम उससे नीचे हैं। पर उससे ऊपर जाया जा सकता है, माया का दास होने की जगह माया का स्वामी हुआ जा सकता है। और माया का स्वामी जो हो गया, मात्र वही नमन करने योग्य है; उसी का नाम सत्य है, उसी का नाम परमात्मा है।

आप भी यदि माया के इस सीमित तल से ऊपर उठकर आत्मा की अनन्त ऊँचाई को पाना चाहते हैं तो यह पुस्तक आपके लिए है।

प्रकृति:

आचार्य जी की प्रस्तुत पुस्तक आज के जलवायु परिवर्तन के दौर में लोगों को जागरुक करने की एक अनिवार्य पहल है। हमने आज अपनी प्रकृति की जो दुर्दशा की है उसे सुधारने का एकमात्र उपाय है प्रकृति और स्वयं के रिश्ते को समझना।

हम जीते तो प्रकृति में ही हैं पर प्रकृति को न समझ पाने से अपने दुखों, बन्धनों और कामनाओं को कभी नहीं समझ पाते। हम एक पूरा जीवन बेहोशी में गुज़ार देते हैं। हम अपनी अपूर्णता और असन्तुष्टि का समाधान बाहर खोजते हैं। हमें लगता है कि बाहर भोग-भोगकर हम संतुष्ट हो जाएँगे। लेकिन हम जितना बाहर से कुछ भरने का प्रयास करते हैं उतना भीतर से अधूरे होते जाते हैं। आचार्य जी समझाते हैं कि समस्या कमी की नहीं, अधिकता की है।

हम शरीर बनकर जीते हैं और दुनिया को भी अपनी भोग का साधन मानते हैं यही कारण है कि आज हमारी भोगवादी प्रवृत्ति ने पृथ्वी को, प्रकृति को नष्ट होने की कगार पर लाकर खड़ा कर दिया है। हम अपने कामनाओं के पीछे इतने बेहोश हैं कि हमें नहीं समझ आता कि प्रकृति को होने वाली क्षति हमारी अपनी क्षति है।

आचार्य जी की पुस्तक के माध्यम से जागरूकता फैलाने की इस पहल को आगे बढ़ाएँ और प्रकृति के प्रति अपना कर्तव्य निभाएँ।
Choose Format
Share this book
Have you benefited from Acharya Prashant's teachings? Only through your contribution will this mission move forward.
Reader Reviews
5 stars 0%
4 stars 0%
3 stars 0%
2 stars 0%
1 stars 0%